में आपका स्वागत है। नमस्ते ✍️यह ब्लॉग कविताओं, लेख एवं विभिन्न प्रकार के सुविचारों से समाहित है। मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है की यह मेरा ब्लॉग लोगों की जागरूकता एवं उज्जवल भविष्य के लिए उचित सिद्ध होगा।

कुमार देवेंद्र

Responsive Ads Here

मंगलवार, 24 मार्च 2020

जिंदगी

                  

जीवन में परिश्रम से पीछे ना हटना ,
जिंदगी की दौड़ में हार मानकर ना रुकना।
जरूरी नहीं कि तू प्रत्येक दौड़ में मंजिल पाए।
जरूरी है कि तू प्रत्येकदौड़ में आए।।
अगर निरंतर मेहनत करेगा,
तो अवश्य अव्वल  आएगा।
कर्मवीर ही असंभव को संभव बनाते हैं।
जटिल राहों पर भी पथिक बनकर मंजिल पाते हैं।।
साहस धैर्य के साथ चलो,
कर्तव्यपरायणता पर विश्वास करो।
क्यों डगमगाते हो? नामुमकिन नाम सुनकर।
स्थिरता बनाए रखो मुश्किलें देखकर।।
जीवन सुख दुख का जोड़ा है,
हर रात के बाद दिन का सवेरा है।
क्यों कहते हो यह तेरा है वह मेरा है?
हर कण-कण में ईश्वर का बसेरा है।।
आशाओं के साथ पूर्ण विश्वास रखना। 
कुछ कर दिखाने का हक मेरा है।
इन जज्बातों को संजो कर रखना।
जीवन में परिश्रम से पीछे ना हटना।।

।                 कुमार देवेंद्र  सितार - ए - हिन्द